द फॉलोअप डेस्क
गुजरात विश्वविद्यालय में हॉस्टल में नमाज पढ़ रहे विदेशी छात्रों से मारपीट की खबर है। कम से 5 विदेशी छात्रों के साथ मारपीट की गयी है। मिली खबर के मुताबिक हमलावरों ने इस दौरान जय श्रीराम के नारे लगाये और मारपीट कर भाग गये। इसी के साथ छात्रावास में खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। जिन छात्रों के साथ मारपीट की गयी है वे अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका औऱ उज्बेकिस्तान के रहने वाले हैं। मामला गुजरात विश्वविद्यालय का बताया जाता है। हमले का शिकार छात्रों ने बताया कि हमलावरों ने उनको नमाज पढ़ने से मना किया और कहा कि हॉस्टल में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है।

बाहर के लोगों ने किया हमला
विदेशी छात्रों ने इस मामले में पूलिस के समक्ष दिय बयान में बताया है कि नमाज के पढ़ने के दौरान उनपर 10-15 लोगों ने हमला कर दिया। कहा के सभी हमलावर छात्र नहीं, बल्कि बाहर के थे। घटना शनिवार देर रात 11 और 12 बजे के बीच घटी है। वहीं, हमले के बाद गुजरात के गृहमंत्री ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं। कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो। वहीं, हमले का शिकार अफगानी छात्र ने पुलिस के बताया है कि हमलावरों ने सिक्योरिटी गार्ड को वहां से भगा दिया और जय श्रीराम के नारे लगाये।

वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया
हमले का शिकार विदेशी छात्रों ने बताया कि छात्रावास में खड़े उनके वाहनों में भी तोड़फोड़ की गयी। इस घटना का वीडियो का भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में विदेशी छात्रों के साथ मारपीट करते बाहर के लोग और वाहनों का शीशा तोड़ते लोग दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित छात्रों ने बताया कि इस वक्त रमजान का महीना चल रहा है और वे रोजा रखने के साथ नमाज भी पढते हैं। कहा, आसपास कोई मस्जिद नहीं है, इसलिए वे हॉस्टल में ही नमाज पढ़ते हैं।

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -
https://chat।whatsapp।com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn